Sunday, April 26, 2026
Home कोरबा घर में गांजा बेचते ग्रामीण पकड़ाया,उरगा पुलिस की कार्यवाही

घर में गांजा बेचते ग्रामीण पकड़ाया,उरगा पुलिस की कार्यवाही


कोरबा(खटपट न्यूज़)। उरगा पुलिस ने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बेचने वाले ग्रामीण को गिरफ्त में लिया है। ग्राम चीतापाली निवासी जेठूराम यादव के बारे में उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी को सूचना मिली थी कि वह घर में गांजा की पुड़िया बनाकर बेचता है। सूचना पर एक टीम कार्यवाही के लिए रवाना की गई। जेठूराम को 300 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। 41 रुपए कीमती गांजा की जप्ती कर जेठूराम पिता स्व. कलीराम यादव 47 वर्ष के विरूद्ध 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Advertisement Carousel