Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh दुःखद:मोरबी में नदी उगल रही लाशें,अब तक 141 की मौत,मचा हाहाकार

दुःखद:मोरबी में नदी उगल रही लाशें,अब तक 141 की मौत,मचा हाहाकार

गुजरात। गुजरात के मोरबी शहर में नदी के लाश उगलने का सिलसिला जारी है। यहां लोगों में हाहाकार मचा हुआ है और अपने लोगों के सलामती के लिए दुआ भी कर रहे हैं। रविवार की शाम माच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 141 पहुंच गई है। इस घटनाक्रम से गुजरात में हाहाकार मचा हुआ है।
खबरों के अनुसार गुजरात सूचना विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह तक 141 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 177 लोगों को बचाया गया है। 19 लोगों का इलाज चल रहा है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ और दमकल विभाग तलाशी अभियान चला रहे हैं।’ मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मरने वालों में बड़ी संख्या बच्चों की है। बताया जा रहा है कि भाजपा के एक सांसद के परिवार से 12 लोगो की जान गई है। समूचे देश की नजर गुजरात में हुए हादसे पर टिकी हुई है और पल-पल की जानकारियां ली जा रही हैं।

Advertisement Carousel