Tuesday, September 22, 2026
Home रायपुर 125 से ज्यादा विकासखंड पर लाल खतरा… देखिये आपका विकासखंड किस जोन...

125 से ज्यादा विकासखंड पर लाल खतरा… देखिये आपका विकासखंड किस जोन में है

रायपुर 28 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में रेड, आरेंज जोन की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर की है। प्रदेश में 126 विकासखंड को रेड जोन में रखा गया है। वहीं महज 28 विकासखंड ही आरेंज जोन में रखे गये हैं। वहीं बाकी के विकासखंड ग्रीन जोन में है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रेड जोन के आंकड़े ये बताते हैं कि प्रदेश में कुछ चुनिंदा हॉट स्पाट से ही लगातार मरीज मिल रहे हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या आठ हजार के पार हो गयी है। वहीं 45 से ज्यादा लोगों की अब तक प्रदेश में मौत हो चुकी है।

Advertisement Carousel