Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा 4 चोरों से 175 लीटर डीजल,कैम्पर वाहन जप्त,फरार लोगों की तलाश जारी

4 चोरों से 175 लीटर डीजल,कैम्पर वाहन जप्त,फरार लोगों की तलाश जारी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा क्षेत्र में डीजल , कोयला , कबाड़ चोरी का अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के दिए गए हैं । निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में चोरों पर शिकंजा कसने विशेष अभियान के तहत मुखबिर से 28 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुआ कि सतरंगी ढाबा खोडरी मैदान के पास कुछ लोग डीजल चोरी कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर एक सफेद कलर बोलेरो कैंपर वाहन में 4 लोग को पकड़ा गया जिनके पास से 5 डिब्बा डीजल भरा हुआ हुआ पाया गया।
आरोपियों जाफर मेमन पिता यूसुफ मेमन उम्र 35 वर्ष साकिन ठेकेदार मोहल्ला थाना कुसमुंडा, कालेश्वर वैष्णव पिता शत्रुघन वैष्णव बिंझवार उम्र 18 वर्ष साकिन गेवरा बस्ती, सनी कुमार यादव पिता गुहाराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी गेवरा बस्ती, प्रहलाद कुमार चौहान उम्र 23 वर्ष साकिन भाटीकुड़ा चौकी हरदीबाजार के कब्जे से पांच डिब्बा में कुल 175 लीटर एवं एक बिना नंबर बोलेरो कैंपर वाहन जप्त कर धारा 41 (1_4 ) जाफौ / 379 भादवि के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में फरार आरोपी आनंद, नवीन कश्यप और गौरव की सरगर्मी से लगातार पतासाजी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश जांगड़े , प्रधान आरक्षक अनुज सिंह , महिला प्रधान जलवेस कंवर , आरक्षक संजय तिवारी, विक्रम नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Carousel