Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG: 9 अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त,पीड़ितों से दुर्व्यवहार सहित कई कारण

CG: 9 अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त,पीड़ितों से दुर्व्यवहार सहित कई कारण

रायपुर(खटपट न्यूज़)। कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने महिला बाल विकास विभाग जिला रायपुर के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल गृह, बाल संप्रेषण गृह में कर रहे 9 अधिकारी व कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने बताया कि विभाग के अधीन कार्यरत 9 अधिकारी-कर्मचारियों को खराब गोपनीय प्रतिवेदन, कार्य पर नियमित रूप से अनुपस्थिति, पीड़ित पक्ष से दुर्व्यवहार, महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार की लंबे समय से शिकायत प्राप्त होने के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा अनुशंसा उपरांत कलेक्टर द्वारा सेवा से बर्खास्त करने की कार्यवाही की गई है। शैल ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा भर्ती नियम 2012 के उपबंधो द्वारा कार्य की उपयुक्तता का आकंलन पश्चात इनकी सेवाए 31 अक्टूबर 2022 से स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

Advertisement Carousel