Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:धूमधाम से हुई माँ काली की पूजा,भक्त उमड़े दर्शन करने

KORBA:धूमधाम से हुई माँ काली की पूजा,भक्त उमड़े दर्शन करने

कोरबा(खटपट न्यूज़)। यंगमेन एसोसिएशन के द्वारा इस वर्ष भी दीपावली की रात पुराना बस स्टैंड पूजा पंडाल में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।

यंगमेन एसोसिएशन के सचिव राजेश चक्रवर्ती ने बताया कि पुराना बस स्टैंड स्थित दुर्गा पंडाल में काली पूजा सोमवार को रात्रि 9 बजे से पूजा प्रारंभ हुई व मां का भोग का वितरण प्रारंभ किया गया। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने के कारण माता के दर्शन शाम 6 बजे से कराए गए। 26 अक्टूबर को कन्याभोज एवं भंडारा पूजा मंडप प्रांगण में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ।

चण्डीपाठ 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे किया जाएगा व 28 अक्टूबर को मां की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव ने सभी भक्तजनों से उपस्थिति हेतु आग्रह किया है। इसी कड़ी में काली बाड़ी समिति एसईसीएल द्वारा 24 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे से काली पूजा शुरू की गई। समिति द्वारा पूजा- अर्चना करने के पश्चात रात्रि 12.30 बजे के बाद भोग वितरण किया गया। 25 अक्टूबर को भी भोग का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Advertisement Carousel