Monday, March 23, 2026
Home कोरबा सोलवां पंचायत में की गई गोवर्धन पूजा, गौवंश की सेवा

सोलवां पंचायत में की गई गोवर्धन पूजा, गौवंश की सेवा


0 राजीव युवा मितान क्लब व पंचायत का आयोजन
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा विकासखंड एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सोलवां के गौठान में बुधवार को 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा परंपरागत धूमधाम से मनाया गया। सरपंच श्रीमती अनुराधा राठिया के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी राजीव युवा मितान क्लब के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक मान सिंह राठिया की विशेष उपस्थिति में ग्राम पंचायत सोलवां सहित गिरारी, बासीन, फुलसरी, कोलगा, मदनपुर, पसरखेत के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी व सदस्यगण भी गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। गोवर्धन की प्रतीकात्मक पूजा करने के साथ-साथ गौवंश को भोजन व चारा खिलाया गया। इससे पहले गौवंश को तिलक लगाकर उन्हें माला पहनाई गई एवं उनका आशीर्वाद लिया गया। उपस्थित लोगों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी गई। आयोजन में प्रमुख रूप से राजीव युवा मितान क्लब सोलवा के अध्यक्ष चनेश राठिया, राठिया समाज के सोलवां मंडल के सहायक सचिव लालचंद राठिया, पंचायतों के राजीव युवा मितान क्लब पदाधिकारी, महिला स्वसहायता समूहों के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित भोग एवं प्रसाद वितरण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Advertisement Carousel