Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा शिक्षकों की नए सिरे से होगी पदोन्नति, मांगी गई यह जानकारी

शिक्षकों की नए सिरे से होगी पदोन्नति, मांगी गई यह जानकारी

कोरबा(खटपट न्यूज)। जिला शिक्षा विभाग के द्वारा पिछले दिनों शिक्षकों की पदोन्नति करने के मामले में विसंगतियों का मुद्दा उठाए जाने के बाद एवं की गई शिकायत पर कलेक्टर संजीव झा ने कुल 1145 पदोन्नतियों को निरस्त कर दिया। इस संबंध में आदेश जारी करने के साथ ही यह सभी पदोन्नति निरस्त हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी जी पी भारद्वाज के द्वारा अब नए सिरे से पदोन्नति करने हेतु निर्देश जारी कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। त्वरित तौर पर मांगी गई जानकारियों में दिव्यांग महिला शिक्षकों, 50 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों के संबंध में पृथक-पृथक जानकारी जमा करने कहा गया है। उम्मीद है कि इस बार विसंगतियों को दूर कर पदोन्नति की जाएगी।

Advertisement Carousel