Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा KORBA:बैंक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

KORBA:बैंक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती स्थित ग्रामीण बैंक में आग लगने से हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार आज बुधवार तड़के कुछ बैंक की खिड़की से धुंआ निकल रहा था। यह देखकर पुलिस और जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। SECL की दमकल वाहन मौके पर पंहुची और आग बुझाया। इधर कोरबा से भी दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पंहुच चुकी थी। मौके पर देखा गया तो ऐसा प्रतीत हो रहा था की आग देर रात लगी होगी, जिस वजह से वहां सामानों में केवल राख बचे हुए थे,फिर भी कोई चिंगारी आगे ना आग ना फैलाए इसलिए पानी की बौछार की गई।
फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बैंक के मैनेजर ने बताया कि बैंक के सामने हॉल में ही आग लगी है, अंदर रिकॉर्ड रूम सुरक्षित है। कुर्सी,टेबल, कंप्यूटर व कुछ दस्तावेज पूरी तरह से खाक हो गए हैं। आग रिकॉर्ड रूम तक नहीं पहुंच पाई जिससे महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं। गेवराबस्ती व्यापारी संघ के अध्यक्ष संतोष राठौर ने बताया कि बैंक को शिफ्ट करने की बात चल ही रही थी और यह घटना हो गई।

Advertisement Carousel