
कोरबा(खटपट न्यूज़)। दीपावली पर्व के अवसर पर एक ओर जब लोग तैयारियों में जुटे थे तब शासकीय हाई स्कूल लैंगी में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने स्कूल के गेट को पार कर यहां गार्डन में छात्र-छात्राओं के द्वारा मेहनत से लगाए गए पौधों में से 3-4 टोकनी गेंदा फूल की चोरी कर ली। इसकी जानकारी होने पर हाई स्कूल के प्राचार्य ने पसान थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है। पुलिस ने शिकायत स्वीकार करते हुए आवेदन की पावती प्राचार्य को सौंप दी है। अब देखना यह है कि गेंदा फूल की चोरी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में कब तक आएंगे और उससे पहले इस चोरी में एफआईआर कब तक दर्ज होगी?















