Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा बालको पुलिस ने गरीबों के घर फैलाया उजियारा,बांटी दिवाली की खुशियां

बालको पुलिस ने गरीबों के घर फैलाया उजियारा,बांटी दिवाली की खुशियां

कोरबा(खटपट न्यूज़)। बालको थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर ने गरीब बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी। भदरापारा बस्ती पहुंचकर फटाके और मिठाइयां बांटी गई। पुलिस के साथ दीवाली मनाकर जहां बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखरी वहीं परिजनों के चेहरे भी खिल उठे।

टीआई मनीष नागर ने कहा कि अक्सर पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के दिल दिमाग में नकारात्मक छवि उभर कर सामने आ जाती है लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों तथा एसपी संतोष सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस की कार्यशैली बदली है। आम जनता के बीच सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। अपेक्षित व्यवहार होने के कारण जनता का भरोसा पुलिस पर बढ़ने लगा है और पुलिस की छवि भी सुधरी है। टीआई मनीष नागर ने कहा है कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा, उनसे सख्ती से पेश आएंगे। पुलिस के दरवाजे 24 घंटे आम जनता के लिए खुले हुए हैं। मनीष नागर ने दीपावली के इस मौके पर बालको की जनता से अपील की है कि वे पुलिस के निजात अभियान में अपना परस्पर सहयोग दें और हर तरह के नशा से स्वयं दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नशा हर तरह के अपराध की जड़ में शामिल है। नशा के आगोश में समाया व्यक्ति चाहे वह बालिग हो या नाबालिक, क्षणिक आवेश में आकर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अपने घर, परिवार, समाज में अंजाम दे देता है। नशा की विकृति को रोकना बहुत ही जरूरी है जिसके लिए हर किसी का सहयोग पुलिस को चाहिए।

Advertisement Carousel