Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ रायपुर : मुख्यमंत्री से रायपुर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मुलाकात कर...

रायपुर : मुख्यमंत्री से रायपुर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मुलाकात कर दी दीपावली शुभकामनाएं 

रायपुर (खटपट न्यूज़)। धनतेरस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी और सभी की कुशलक्षेम की कामना की। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर निरीक्षक श्री सत्यप्रकाश तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement Carousel