Thursday, June 11, 2026
Home कोरबा BREAK:हाथी के 12 हत्यारे गिरफ्तार,मुख्य आरोपी फरार

BREAK:हाथी के 12 हत्यारे गिरफ्तार,मुख्य आरोपी फरार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम बनिया में हाथी के 1 साल के बच्चे को मार कर दफन करने के मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी कमल भान सिंह जो कि जनपद सदस्य है और कोमल सिंह के नाम से भी जाना जाता है, वह अभी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश वन अमला कर रहा है।

बताया गया कि 18 अक्टूबर की रात इस हाथी को महुआ और धान में कीटनाशक जहर मिलाकर खिलाया गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई तो उसे वहीं दफन कर दिया गया। हालांकि वन विभाग के अधिकारी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। वही सूत्रों के मुताबिक शार्ट पीएम रिपोर्ट में जहर की बात सामने आना बताया जा रहा है ।एक नाबालिग सहित गिरफ्तार 12 आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया।इनके विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Advertisement Carousel