रायपुर(खटपट न्यूज़)। भाजपा में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। दीपावली से पहले भाजपा के जिला अध्यक्षों में बड़ा बदलाव करने के संकेत मिल रहे थे। यह बात सामने आ रही थी कि लगभग 12 जिलों में नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं और एक आदेश जारी कर 13 जिलों के अध्यक्ष बदल दिए गए हैं।
इनमें जयंती पटेल को रायपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भिलाई में बृजेश बृजपुरिया, राजनांदगांव में रमेश पटेल, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में संजीव साह, खैरागढ़ छुई खदान गंडई में धमन साहू,नारायणपुर में रूप साय सलाम, सुकमा में धनीराम बारसे,सक्ती में कृष्णकांत चंद्रा,जांजगीर-चांपा में गुलाब चंदेल,सारंगढ़ में सुभाष जालान,जशपुर में सुनील गुप्ता, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में अनिल केशरवानी,कोरिया में कृष्ण बिहारी जायसवाल को नियुक्त किया गया है।
















