भोपाल। वित्त विभाग द्वारा मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के अंतर्गत हुए वेतन पुनरीक्षण के परिणामस्वरूप देय बकाया राशि की तृतीय एवं अंतिम किश्त का भुगतान मई-2020 में किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आज परिपत्र जारी कर कहा गया है कि कोविड-19 की आपदा के नियंत्रण के लिये अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता के दृष्टिगत मई-2020 में देय तृतीय तथा अंतिम किश्त के भुगतान को आगामी आदेश तक के लिये स्थगित किया जाता है। आदेश में कहा गया है कि शासकीय सेवक की सेवानिवृत्ति/सेवात्याग/मृत्यु की स्थिति में तृतीय एवं अंतिम किश्त का भुगतान तत्काल किया जायेगा।
श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका...
कोरबा, 1 मई — अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल, कोरबा द्वारा इंदिरा गांधी सौ सैया अस्पताल में सम्मान स्वरूप...















