Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा राजीव मितान के मानसिंह राठिया रामपुर विधानसभा समन्वयक नियुक्त

राजीव मितान के मानसिंह राठिया रामपुर विधानसभा समन्वयक नियुक्त

कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय में सदस्य मनोनित किए जाने उपरांत जिलों में क्लबों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। शासी निकाय के सदस्य विधायक देवेन्द्र यादव के द्वारा राजीव युवा मितान क्लब के गठन, संचालन की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से कोरबा जिला अंतर्गत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मानसिंह राठिया को विधानसभा समन्वयक नियुक्त किया गया है। मानसिंह राठिया रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिमकेंदा के पूर्व सरपंच और जनपद क्षेत्र चिर्रा से जनपद सदस्य रह चुके हैं। राठिया समाज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व वर्तमान में निर्वहन कर रहे हैं। ग्रामीणों और युवाओं में लोकप्रिय मानसिंह राठिया को राजीव युवा मितान क्लब का समन्वयक बनाए जाने से स्थानीय युवाओं और उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। मानसिंह ने कहा है कि वे क्लब के माध्यम से युवाओं को एकजुट करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राजीव युवा मितान क्लब गठन की मंशा को पूरा करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।

Advertisement Carousel