Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh युकां चुनाव परिणाम में अनियमिता,राजधानी में हुई शिकायत पर जांच का आश्वासन

युकां चुनाव परिणाम में अनियमिता,राजधानी में हुई शिकायत पर जांच का आश्वासन

नई दिल्ली। युवा काँग्रेस चुनाव परिणाम में अनियमिता को लेकर दिल्ली में शिकायत की खबर है।इलेक्शन टीम के समक्ष शिकायतकर्ताओं की सुनवाई हुई है जिस पर समिति ने जांच का आश्वासन दिया है।
ज्ञात हो कि जब से देश में युवा काँग्रेस के चुनाव परिणाम की घोषणा हुई है, तबसे प्रदेश, जिला व विधानसभा स्तर पर चुनाव लड़े पदाधिकारियों द्वारा चुनाव परिणाम से असंतुष्ट होकर इलेक्शन टीम व भारतीय युवा काँग्रेस को शिकायत करने का लगातार सिलसिला जारी था। बताया जा रहा है कि आज दिल्ली में शिकायतकर्ताओं को लेकर एक बैठक इलेक्शन टीम के साथ हुई है जिसमें परिणाम में हुई कई त्रुटियों के साक्ष्यों को इलेक्शन टीम के समक्ष रखा गया। इसे इलेक्शन कमिटी ने गंभीरता से लेते हुए सभी बिंदुओं पर जाँच करने का आश्वासन दिया है। साथ ही सभी को आश्वस्त किया है कि सभी के साथ न्याय होगा। जो भी ग़लत हुआ है उनके खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही गई है।

Advertisement Carousel