Thursday, May 28, 2026
Home कोरबा डीएवी स्कूल जेंजरा में नेशनल स्पोर्ट्स मीट आयोजित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट...

डीएवी स्कूल जेंजरा में नेशनल स्पोर्ट्स मीट आयोजित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोरबा (खटपट न्यूज)। डीएवी पब्लिक स्कूल जेंजरा में आयोजित क्लस्टर लेवल नेशनल स्पोर्ट्स मीट में डीएवी भांवर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पहुंचे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, डीएवी छत्तीसगढ़ जोन से उप क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार, छत्तीसगढ़ जोन-जी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सीएम पाण्डेय, डीएवी प्राचार्य राज रेखा शुक्ला सहित विभिन्न स्कूल से पहुंचे प्राचार्य, खेल शिक्षक उपस्थित थे।

खेल प्रतियोगिता में डोंगरतराई स्कूल ने कबड्डी टीम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा तीन विद्यार्थी जोनल लेवल नेशनल स्पोर्ट्स मीट के लिए चयनित हुए। वूशु टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। इसमें 5 प्रतिभागी शामिल हुए उसमें 1 ने प्रथम स्थान, 4 ने दूसरा स्थान बनाया। टीम संरक्षक हरवंश कुमार, टीम सरंक्षिक प्राची जायसवाल ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, भांवर के ग्रंथपाल राजकुमार चंद्रा ने सभी को बधाई दी और सभी छात्रों को संदेश दिया कि खेल के साथ किताब के प्रति रुचि लेकर अपने ज्ञान को स्वर्णिम स्थान पर ले जायें।

Advertisement Carousel