Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा वार्ड 4 में रही छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की धूम, बच्चों से लेकर बड़ों...

वार्ड 4 में रही छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की धूम, बच्चों से लेकर बड़ों ने खेले परंपरागत खेल

कोरबा (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए 14 विभिन्न परंपरागत खेलों का आयोजन छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में कराने के निर्देश दिए गए हैं। 6 से 11 अक्टूबर तक क्लब स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।

इस कड़ी में वार्ड क्रमांक 4 देवांगनपारा में आयोजन समिति के संरक्षक एवं वार्ड पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल के मार्गदर्शन व राजीव युवा मितान क्लब-ए के अध्यक्ष ज्योतिदास दीवान के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती में किया गया एवं समापन अवसर पर वार्ड 4 के इंदिरा नगर मोहल्ले में विभिन्न खेलों में बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। परंपरागत खेलों सत्तुल, कबड्डी, खो-खो, बांटी, भौरा, 100 मीटर दौड़, गिल्ली-डंडा, रस्साकशी, फुगड़ी आदि खेलने में लोगों का उत्साह देखते ही बना। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में राजीव युवा मितान क्लब-ए के अध्यक्ष ज्योतिदास दीवान, सचिव आबिद अली, कोषाध्यक्ष अनिकेत बेरिवाल के अलावा रोमी राजवाड़े, मोहसीन खान, राकेश देवांगन, महेश देवांगन, आशीष निर्मलकर, युवराज निर्मलकर, कन्हैया सिंह, दिव्या निर्मलकर, शैल अंचल, राजेश मंडल आदि का सहयोग रहा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित होकर खेलों का आनंद लेते रहे।

Advertisement Carousel