Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा:लीक हो रही थी गैस,चिंगारी उठी और भड़क गई आग,3 लोग झुलसे

कोरबा:लीक हो रही थी गैस,चिंगारी उठी और भड़क गई आग,3 लोग झुलसे

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के बालको नगर थाना अंतर्गत संजय नगर मोहल्ले में आज सुबह एक हादसा हो गया। संजय नगर निवासी चैनलाल यादव के घर में यह घटना घटी है। जानकारी मिली है कि चैन यादव के घर में गैस सिलेंडर की पाइप से गैस लीक हो रही थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए चैन लाल प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसने रसोई घर में लगे एग्जास्ट पंखा के बटन को बंद किया और इससे उठी चिंगारी से गैस का संपर्क होते ही आग भड़क उठी। इस आग में चैन लाल उसकी पत्नी सुष्मिता और भाभी देवी झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Carousel