Sunday, April 5, 2026
Home रायपुर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाराजा अग्रसेन जयंती की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाराजा अग्रसेन जयंती की दी बधाई

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर अग्रवाल समाज के लागों को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन ने हमें सामाजिक समानता और अहिंसा का संदेश दिया। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था और आर्थिक समरूपता उनके आदर्श मूल्य रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने और प्रेम और सदभाव का वातावरण निर्माण के लिए महाराजा अग्रसेन द्वारा दिए गए विचार मूल्य प्रेरणादायी हैं।

Advertisement Carousel