Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा एसपी संतोष सिंह की सीएम ने पीठ थपथपाई

कोरबा एसपी संतोष सिंह की सीएम ने पीठ थपथपाई

0 महिलाओं और कम्यूनिटी पुलिसिंग पर सराहनीय कार्य
कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए 3 जिलों के पुलिस अधीक्षक के कामकाज की सराहना करते हुए उन्हें बधाईयां दी है। इनमें कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के अलावा रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सुकमा एसपी सुनील शर्मा शामिल हैं। कोरबा एसपी संतोष सिंह के कार्यों की प्रशंसा हुई है जब वे राजनांदगांव जिले के एसपी हुआ करते थे। वहां श्री सिंह ने महिलाओं से संबंधित अपराधों के मामलों में काफी कारगार कार्य किया साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को अंजाम दिया।

वर्तमान में कोरबा जिले में पदस्थ एसपी संतोष सिंह के द्वारा अवैध नशा के विरुद्ध निजात अभियान पर फोकस किया गया है। अभियान के तहत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के अलावा विगत दिनों आयोजित हुए गणेश उत्सव, नवरात्रि पर्व, दशहरा उत्सव एवं इस दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पूजा पंडालों में निजात अभियान का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार एसपी के निर्देश पर थाना व चौकी प्रभारियों के द्वारा किया गया। इस अभियान से आम जनता को जोड़ने के लिए पिछले दिनों ही विशाल मोटर साइकिल रैली भी बालको से सीतामणी तक निकाली गई जिसका नेतृत्व बालको थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के द्वारा किया गया था। निजात अभियान के क्रियान्वयन पर एसपी संतोष सिंह की सीधी नजर है और थाना व चौकी क्षेत्रों में नशा के विरुद्ध कार्यवाही की भी समीक्षा उनके द्वारा निरंतर की जा रही है। आपराधिक व पुराने लंबित मामलों के निराकरण से लेकर गुमशुदगी के मामलों में बरामदगी पर भी वे गंभीरता दिखा रहे हैं। एसपी संतोष सिंह को मुख्यमंत्री द्वारा सराहे जाने पर जिले के पुलिस अधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

Advertisement Carousel