Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोरबा:विद्युत अधिकारी लापता, विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान,तलाश जारी

कोरबा:विद्युत अधिकारी लापता, विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान,तलाश जारी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। विश्वकर्मा पूजा संपन्न होने के उपरांत प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए लोगों में से एक विद्युत अधिकारी के लापता हो जाने से साथ गए लोगों में खलबली मची हुई है। लापता हुए शख्स की तलाश की जा रही है जो विद्युत विभाग का कनिष्ठ यंत्री (जेई) बताया जा रहा है।

प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में हुई है। बरपाली विद्युत वितरण केंद्र में विश्वकर्मा जयंती पर भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी। आज विसर्जन के लिए देर शाम विद्युत कंपनी के वाहन में सवार होकर नाचते- गाते विद्युत वितरण केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी ग्राम बरपाली से होकर बहने वाली नहर तक गए थे। यहां प्रतिमा विसर्जन के बाद एक व्यक्ति कम मिला जो अधिकारी बताया जा रहा है। आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। डायल 112 को इसकी सूचना दी गई है। फिलहाल विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है और अधिकारी की तलाश जारी है।

Advertisement Carousel