Monday, September 21, 2026
Home कोरबा कोरबा:रूपक शर्मा कोतवाली टीआई, राजीव भेजे गए पाली, बांकी टीआई लाइन अटैच

कोरबा:रूपक शर्मा कोतवाली टीआई, राजीव भेजे गए पाली, बांकी टीआई लाइन अटैच


कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने 8 निरीक्षक और दो उप निरीक्षकों का तबादला किया है। तबादला आदेश के अनुसार कोतवाली के नए थानेदार रूपक शर्मा होंगे जबकि कोतवाली टीआई राजीव श्रीवास्तव को पाली थाना का प्रभारी बनाया गया है। बांकीमोंगरा थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा को लाइन अटैच कर दिया गया है। अभिनव कान्त सिंह बांकीमोंगरा थाना के नए टीआई होंगे। सनतकुमार सोनवानी उरगा तो राजेश जांगड़े कुसमुंडा के नए थानेदार होंगे।

Advertisement Carousel