मुख्यमंत्री को नवाखाई ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम का मिला न्योता

रायपुर, (खटपट न्यूज)।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष श्री रामप्रसाद मरकाम के नेतृत्व में धमतरी जिले से आए गोंडवाना समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को धमतरी जिले के नगरी में 18 से 25 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे नवाखाई ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर गोंडवाना समाज से श्री अंबिका मरकाम, श्री श्रवण मरकाम, श्री राजेंद्र कुमार, श्री कुंदन साक्षी, श्री उमेश देव, श्री हरक मंडावी, श्री सोनाराम नेताम, श्री सोमनाथ नेताम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel