Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ बिटकुली माईनर रि-मॉडलिंग के लिए 34.95 लाख रूपए की स्वीकृति

बिटकुली माईनर रि-मॉडलिंग के लिए 34.95 लाख रूपए की स्वीकृति

 

रायपुर, (खटपट न्यूज)।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड बलौदाबाजार स्थित महानदी परियोजना की लवन शाखा के वितरक शाखा क्रमांक-7 बिटकुली माईनर के रि-मॉडलिंग, सी.सी. लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर्स पुनर्निर्माण के लिए 34 लाख 95 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को प्रदान की गई है। उक्त कार्य को कराए जाने से इस योजना की सिंचाई क्षमता में 79 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 212 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।   

Advertisement Carousel