Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा:निजात अभियान छाया रहा गणेश पंडालों में,आप भी सुनें यह अपील

कोरबा:निजात अभियान छाया रहा गणेश पंडालों में,आप भी सुनें यह अपील

0 पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है निजात अभियान
0 लोक कलाकारों ने भी अभियान में सहभागी बनने की अपील की

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जिले में ” निजात “ अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु सभी थाना-चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

सभी थाना-चौकी प्रभारियों द्वारा जिले में गणेश उत्सव के दौरान सभी गणेश पूजा के पंडालों में निजात अभियान से संबंधित बैनर-पोस्टर लगाकर एवं निजात रथ के जरिए प्रचार प्रसार करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत कराते हुए नशे का सेवन से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।

इसके अलावा गणेश उत्सव समिति के द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों में आए हुए लोक कलाकारों द्वारा भी कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “निजात” अभियान के प्रति समर्थन जताते हुए मंच से उपस्थित दर्शकों को निजात अभियान के बारे में बता कर उन्हें नशे से दूर रहने अपील किया गया।

https://youtu.be/iKMPXAergMs

0 बख्शे नहीं जाएंगे नशा के अवैध कारोबारी:एसपी

जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा है कि हर तरह के नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करने हेतु कोरबा पुलिस का निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। नशा के अवैध कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर विधि सम्मत कार्यवाही करें।

Advertisement Carousel