भोपाल। राज्य में कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में सीएम हेल्पलाइन नम्बर 181 आम नागरिकों और सभी जरूरतमंदों के लिये सबसे बड़ा आसरा केन्द्र बन गया है। इस नम्बर पर अब तक 5 लाख 90 हजार 587 लोगों के फोन करने पर भोजन, राशन, दवाओं, परिवहन तथा अन्य प्रकार की राहत उपलब्ध कराई गई है। सीएम हेल्पलाइन किसानों के लिये भी मददगार साबित हो रही है। इस पर अब तक किसानों की फसल कटाई, फसल परिवहन आदि की 1030 समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया गया है। सीएम हेल्पलाइन नम्बर 181 पर अब तक भोजन संबंधी 4 लाख 79 हजार 259, परिवहन संबंधी 33 हजार 044, दवाइयों संबंधी 31 हजार 255, आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, सब्जी आदि संबंधी 15 हजार 686 तथा अन्य प्रकार की 31 हजार 343 समस्याओं की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर सहायता मुहैया कराई गई।
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा...
3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री श्री सायबस्तर एवं सरगुजा...














