Thursday, May 28, 2026
Home कोरबा केंद्र सरकार की नीति और नीयत सही नहीं इसलिए बढ़ रही मंहगाई:श्यामलाल

केंद्र सरकार की नीति और नीयत सही नहीं इसलिए बढ़ रही मंहगाई:श्यामलाल

0 राजधानी दिल्ली में आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल हुए

कोरबा(खटपट न्यूज़)। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित महंगाई पर हल्ला बोल कार्यक्रम 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हुआ। हल्ला बोल कार्यक्रम में कोरबा जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। रामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर हरीश परसाई संयुक्त सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, मो.आवेश कुरैशी प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस कोरबा व पूर्व विधायक प्रतिनिधि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल हुए। श्यामलाल कंवर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश को निजीकरण की ओर धकेल रही है। प्रधानमंत्री की नीति और नीयत में काफी अंतर है जिसका परिणाम देश की जनता महंगाई और निजीकरण के रूप में भुगत रही है। महंगाई पर केंद्र सरकार का नियंत्रण नहीं होने के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं।

Advertisement Carousel