Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा भाजपा पदाधिकारियों से मिले नवीन पटेल,राजनीतिक हालातों पर की चर्चा

भाजपा पदाधिकारियों से मिले नवीन पटेल,राजनीतिक हालातों पर की चर्चा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री नवीन पटेल ने रायपुर प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से सौजन्य भेंट किया।

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल व बिलासपुर लोकसभा के सांसद छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव से भी सौजन्य मुलाकात किए।

नवीन पटेल ने इनका स्वागत अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कोरबा जिला के राजनीतिक विषयों व हालातो पर चर्चा किया। इस अवसर पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कोरबा जिला संयोजक सतीश झा भी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel