Thursday, May 28, 2026
Home कोरबा BREAKING: हड़ताल समाप्त,आम जनता ने राहत महसूस की,काम पर लौटेंगे अधिकारी-कर्मचारी

BREAKING: हड़ताल समाप्त,आम जनता ने राहत महसूस की,काम पर लौटेंगे अधिकारी-कर्मचारी

रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी प्रदर्शन का प्रदेश भर में चल रहा आंदोलन खत्म हो गया है। 22 अगस्त से अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर थे। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारी नेताओं के साथ चर्चा करते हुए उनसे अपील की थी कि आम जनता की तकलीफों को समझते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन के लिए इस हड़ताल को खत्म करें, सरकार हमेशा कर्मचारी हितों के फैसले लेते आ रही है। इसके बाद फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ राजधानी रायपुर में गुरुवार को हुई बैठक के बाद आज आपस में बैठक कर हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया गया।

हड़ताल को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर देने की सूचना आम की गई है। यह हड़ताल खत्म होने के साथ ही आम लोगों ने काफी राहत महसूस किया है। दूसरी ओर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस लड़ाई में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से साथ देने वाले तमाम कर्मचारी संगठनों व अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हड़ताली अधिकारी कर्मचारियों से यह भी आग्रह किया था कि जो भी कर्मचारी 2 सितंबर तक हड़ताल से वापस लौट आते हैं तो हड़ताल अवधि को स्वीकृत अवकाश घोषित कर उनका वेतन भुगतान किया जाएगा। इस आधार पर हड़ताली कर्मचारियों का इस बार वेतन नहीं कटेगा जिससे हड़ताली कर्मचारियों अधिकारियों ने भी राहत महसूस की है।

Advertisement Carousel