भोपाल। सीएम शिवराज चौहान मंत्रालय में वीसी के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या में निरंतर कमी आ रही है। जितने नए पॉजिटिव प्रकरण मिल रहे हैं, उनसे कहीं अधिक कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं। उज्जैन जिले की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे। एसीएस हेल्थ मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि 7 मई को प्रदेश में प्राप्त कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कोरोना के 114 नए प्रकरण मिले हैं। वहीं 132 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरण की संख्या 26 कम हुई है। अब प्रदेश में करोना के एक्टिव प्रकरण 1828 है।
एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय...
















