Monday, September 21, 2026
Home कोरबा कोरबा:अहिरन नदी में बहे दो बच्चे,तलाश जारी

कोरबा:अहिरन नदी में बहे दो बच्चे,तलाश जारी

प्रतीकात्मक चित्र

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरन नदी में बड़ा हादसा हो गया। अहिरन नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों के बह जाने के बाद उनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल कुसमुंडा की आवासीय कॉलोनी विकास नगर के एमडी कॉलोनी से 2 बच्चे आज दोपहर करीब 2 बजे अपनी साइकिल से नदी किनारे गए थे। ये दोनों नदी में नहाने के लिए उतरते ही बह गए। वहां पर कॉलोनी के ही कुछ और बच्चे भी मौजूद थे जिन्होंने बच्चों को डूबते हुए देखा और कॉलोनी में जाकर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। परिजनों का हाल रो-रो का बुरा हाल है। कुसमुंडा पुलिस और गोताखोरों के द्वारा दोनों बच्चों की तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है।

Advertisement Carousel