Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा:ग्राहक सेवा केंद्र से लाखों की चोरी,छप्पर तोड़कर घुसे चोर

कोरबा:ग्राहक सेवा केंद्र से लाखों की चोरी,छप्पर तोड़कर घुसे चोर

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के सिटी कोतवाली के अंतर्गत आने वाले रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत रिस्दी में संचालित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में पिछली रात चोरी हो गई। ग्राहक सेवा केंद्र का छज्जा तोड़कर भीतर घुसे चोर लाॅकर में रखे करीब तीन लाख रुपए चोरी कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि चोर छज्जा तोड़कर जैसे ही भीतर घुसे वैसे ही शीट टूटने की आवाज केंद्र के सामने मौजूद श्वेता नर्सिंग होम तक पहुंची जहां मौजूद मरीजों के परिजन व ड्युटी में तैनात कर्मचारियों ने चोरों को देखा और जानकारी उन्होंने डायल 112 को दी। सूचना पर डायल 112 के कर्मचारी व रामपुर पुलिस मौके पर पहुुंचे लेकिन चोर चुके थे। पूरी रात चोरों को तलाशने में पुलिस लगी रही। बैंक के कस्टमर सर्विस प्वाइंट ऑफिसर विकास सिंह राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे भी रात 2 बजे मौके पर पहुंचे थे। आसपास तलाश के दौरान ग्राहक सेवा केंद्र के पीछे लगभग 40 हजार रुपये झाड़ी में गिरा पाया। पुलिस ने चोरों को पकड़ने डॉग स्क्वाड का भी सहारा लिया है। मौके पर छूटे चोरों के चप्पल और कुछ अन्य सामान के आधार पर सुराग तलाशा जा रहा है।

Advertisement Carousel