Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा दर्दनाक: 4 बछड़ों को कुचल कर मार डाला अज्ञात वाहन ने

दर्दनाक: 4 बछड़ों को कुचल कर मार डाला अज्ञात वाहन ने


कोरबा(खटपट न्यूज़)। 26-27 अगस्त की मध्य रात्रि किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे चार बछड़ों की जान ले ली।

यह घटना कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली वन विभाग के रेस्ट हाउस जाने वाले चौक के पास पिछली रात से सुबह के मध्य घटित हुई। रास्ते से गुजरने वाले किसी अज्ञात तेज रफ्तार और लापरवाह चालक वाले वाहन ने इन 4 बछड़ों को हादसे का शिकार बनाया। यह ज्ञात नहीं हो पाया है कि इन बछड़ो का मालिक कौन है, लेकिन इस तरह से मवेशियों को सड़क पर हादसे का शिकार होने के लिए लावारिस छोड़ देने के कारण पशु हानि हुई है। पालकों द्वारा अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखे जाने में लापरवाही लगातार बरती जा रही है। सड़क पर विचरण करते मवेशियों को रोका-छेका अभियान के तहत गौठनों में रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। इनके लिए कांजीघर भी संचालित किए जा रहे हैं लेकिन जिस तरह से सड़क पर मवेशी विचरण करते नजर आते हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं उससे गौठान व कांजी घर के संचालन के तौर तरीकों पर सवाल तो उठ ही रहा है साथ ही साथ पालकों द्वारा अपने पशुओं के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया भी सामने आता है। उदासीनता, लापरवाही और असुरक्षित तरीके से तेज रफ्तार से वाहन चलाना इन चार बछड़ों की जिंदगी भर पर भारी पड़ा है। घटना से स्थानीय लोगों में औपचारिक आक्रोश भी देखा गया।

Advertisement Carousel