Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोरबा:पहाड़ी की खाई में मिला शव,तफ्तीश जारी

कोरबा:पहाड़ी की खाई में मिला शव,तफ्तीश जारी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्शनीय स्थल चैतुरगढ़ के पार्किंग स्थल से कुछ दूरी पर पहाड़ी की खाई में एक शव मिला है।
मृतक का नाम शिव कुमार साहू 45 वर्ष भाटापारा बलोदा बाजार निवासी है जो कि दवा नेटवर्क मार्केटिंग का कार्य करता था। वह विगत 29 जुलाई से लापता था। सूचना पर पाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसकी मौत का कारण तलाशने में पुलिस जुटी है कि मौत की वजह दुर्घटना है या कुछ और?
बता दें कि इससे पहले चैतुरगढ़ के इस पहाड़ की खाई में लड़का व एक लड़की का शव पड़े होने की खबर फैली थी जो अफवाह निकली।

Advertisement Carousel