Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा सेल्फी लेने के दौरान डेम में गिरे युवक की लाश मिली

सेल्फी लेने के दौरान डेम में गिरे युवक की लाश मिली

कोरबा, (खटपट न्यूज)। सेल्फी लेने के दौरान बांगो डेम गिरे युवक की लाश बरामद कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक़ 4 दिन पहले युवक बांगो डैम में सेल्फी लेते समय युवक गिर गया था। इसके बाद से युवक की तलाश जारी थी। राज्य के राहत एवं आपदा विभाग के कर्मी युवक की तलाश में जुटे हुए थे। आज युवक की लाश गेट नंबर 4 पर फंसी हुई मिली। शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। खोजबीन और बचाव के लिए बिलासपुर से एनडीआरएफ को भी मदद के लिए बुलाया गया था। जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह रहवासी 24 साल के अमित कुमार एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। सोमवार के दिन वह कटघोरा के निकट सामान की डिलीवरी देने के लिए आया था। इस दौरान वह बांगो डैम घूमने के लिए चला गया था। युवक डैम के गेट क्रमांक 4 पर खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे डैम के पानी में जा गिरा था जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

Advertisement Carousel