Saturday, April 4, 2026
Home छत्तीसगढ़ CM भूपेश का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा,परिवार के साथ केक...

CM भूपेश का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा,परिवार के साथ केक काटा, सिंहदेव ने गले लगाया

रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन प्रदेश भर में उनके समर्थकों द्वारा धूमधाम से विभिन्न सेवा कार्यों के साथ मनाया जा रहा है श्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके निवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है श्री बघेल ने मुख्यमंत्री निवास को आम और खास सभी के लिए आज खुला रखा है। दोपहर 1 बजे तक ओपन हाउस में बिना किसी पूर्वानुमति के लोगों ने उनसे मिलकर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार के साथ केक काटा। छ्त्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को गले लगाया और जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


भूपेश बघेल आज पूरे भारत में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैंं। भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को हुआ था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं। उन्होंने 80 के दशक में यूथ कांग्रेस के साथ अपनी सियासी पारी शुरू की थी। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष थे। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के अब तक के सबसे जोशीले, कर्मठ व नयी ऊर्जा के प्रतीक यशश्वी मुख्यमंत्री हैं।


मुख्यमंत्री ने भावुक ट्वीट कर लिखा की जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफ़र होता है, जिसका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो रहा है..

मंत्री अनिला भेड़िया ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ने भी मुख्यमंत्री को उनके आवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा, आदिम जाति एवं सहकारिता मंत्री ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति और जल संसाधन विभाग के सचिव अंबलगन पी.और वित्त सचिव डी.अलरमेल मंगई ने पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास पर एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर ‘जनमन’ की पूरी टीम मौजूद थी।

Advertisement Carousel