Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:सर्वमंगला पुल से गिरकर युवक की मौत

कोरबा:सर्वमंगला पुल से गिरकर युवक की मौत

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पिछली रात से आज सुबह के मध्य चाम्पा-गेवरा रोड रेलखंड पर सर्वमंगला रेलवे पुल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुल के निकट बस्ती इंदिरा नगर में रहने वाले सरफराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कमाने खाने के लिए कोरबा से बाहर गया हुआ था और कल ही उसकी वापसी हुई थी। वह रेलवे पुल पर खड़ा हुआ था कि असंतुलित होकर नीचे नदी में गिर पड़ा। उसके हालातों से ऐसा लग रहा है कि नदी से निकलने की उसने कोशिश की होगी लेकिन चोटिल होने के कारण वह सफल नहीं हो सका और जब तक किनारे लगा उसकी सांस उखड़ चुकी थी।

पुल के पाया के पास वह मृत हालत में मिला।उसका पैंट कमर के नीचे तक किसका हुआ है। स्थानीय लोगों को आज सुबह करीब 7 बजे इस घटना की जानकारी हुई और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम एवं कोतवाली में दी गई। 8:30 बजे एक सिपाही मौके पर पहुंचा जिसके द्वारा कहा गया कि परिजन रिपोर्ट लिखाएँगे तभी सूचना मानी जायेगी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisement Carousel