Saturday, April 4, 2026
Home कोरबा 10 मिनट में चोरी हो गई मोटरसाइकिल

10 मिनट में चोरी हो गई मोटरसाइकिल

कोरबा (खटपट न्यूज)। मात्र 10 मिनट के लिए मोटरसाइकिल को घर के बाहर खड़ा किया गया और इस बीच किसी ने उसे पार कर दिया। जानकारी के मुताबिक मामला रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत पथर्रीपारा हनुमान मंदिर के पास का है। बजरंग चौक बुधवारी निवासी दयाशंकर साहू पिता सुरेश साहू आज अपने होण्डा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल क्र. सीजी-12 एएल 9167 लेकर पथर्रीपारा गया हुआ था। यहां हनुमान मंदिर के पास निवासरत अपने मित्र के घर अखबार संबंधी काम के लिए दोपहर लगभग 2.40 बजे गया। इस दौरान मोटरसाइकिल को घर के बाहर खड़ा किया था। बमुश्किल 10 मिनट के बाद दयाशंकर वापस लौटा तो मौके से मोटरसाइकिल गुम हो चुकी थी। इस मामले में दयाशंकर ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन के बाद बाइक गुम होने की सूचना रामपुर चौकी में दे दिया है।

Advertisement Carousel