Saturday, April 4, 2026
Home कोरबा निजात:बोनफिक्स,सुलेशन,नशा उपयोगी सामानों की बिक्री खुले में न करें

निजात:बोनफिक्स,सुलेशन,नशा उपयोगी सामानों की बिक्री खुले में न करें

0 सायकल दुकान संचालकों की कोतवाल ने ली बैठक
0 दुकानों में पुलिस करेगी औचक निरीक्षण

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर कोतवाल निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के द्वारा साइकिल दुकान संचालकों की मीटिंग लेकर बोनफिक्स, सुलेशन व अन्य नशे के लिए उपयोग किए जाने वाले सामानों का विक्रय खुले (चिल्हर) में नहीं करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। व्यवसायियों को अपने दुकानों के सामने सही एंगल में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए भी कहा गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाए जा रहे निजात अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उनके द्वारा दिए गए निर्देशों को स्पष्ट कर बताया गया कि जिले के कुछ युवक और बच्चे तक नशे के आदी हो गए हैं। सस्ते नशा के लिए बोनफिक्स, सॉल्यूशन जैसे सामानों का उपयोग करते हैं और इसके नशा की हालत में अपराध को अंजाम दे देते हैं जो सभ्य समाज के लिए घातक हो सकता है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस को समाज के सभी वर्गों के सहयोग की आश्यकता है। जिला पुलिस विभाग ने सभी साइकिल दुकान के संचालकों से अपेक्षा की है कि दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें। इसकी पड़ताल के लिए दुकानों में औचक निरीक्षण भी पुलिस द्वारा किया जाएगा।

Advertisement Carousel