Sunday, September 8, 2024
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Homeदेश-विदेशभाजपा नेता के फार्म हाउस में पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट का...

भाजपा नेता के फार्म हाउस में पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ 3 युवतियों सहित 12 लोग गिरफ्तार

आगरा-सिकंदरा (खटपट न्यूज)। सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कमला फार्म हाउस में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। पुलिस ने यहां से तीन युवतियों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। फार्म हाउस भाजपा नेता का है। उन्होंने किराए पर दे रखा था। पुलिस ने अपने प्रेसनोट में साफ लिखा है कि उनको यहां चल रहे देह व्यापार की जानकारी थी। उन्हें इस धंधे में कमीशन मिलता था। वहीं भाजपा नेता पुलिस के आरोप से सन्न हैं। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सिकंदरा क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ पिछले दिनों लूट के प्रयास की वारदात हुई थी। कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार को लूटने का प्रयास किया था। पुलिस के पहुंचने पर कार सवार भाग गए थे। भागते समय कार का टायर फट गया था। वे कार को लावारिस छोड़ गए थे। कार एटा नंबर की थी। पुलिस इसी कार के जरिए इस गिरोह तक पहुंची है। कई दिनों से सूचना संकलित की जा रही थीं।
शुक्रवार को एएसपी सौरभ दीक्षित और एसीएम विनोद जोशी के नेतृत्व में सिकंदरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कमला फार्म हाउस में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही फार्म हाउस में अफरा-तफरी मच गई। चार कमरों से तीन युवतियों और नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि यह फार्म हाउस भाजपा नेता का है। सचिन, परम, विष्णु और विशाल गोयल ने फार्म हाउस लीज पर ले रखा है। चारों साझीदार गिरफ्तार हुए। आरोपित प्रदीप और रणवीर के माध्यम से विभिन्न स्थानों से लड़कियां लाते थे। इसके बाद उन्हें फार्म हाउस में आने वाले ग्राहकों के सामने पेश किया जाता था। ग्राहक देखकर उससे सौदा किया जाता था। एक हजार रुपये में भी कुछ घंटे के लिए युवती उपलब्ध करा दी जाती थी।
गिरफ्तार फार्म हाउस संचालकों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फार्म हाउस मालिक को इस अवैध धंधे की जानकारी थी। उन्हें भी इस धंधे से कमीशन मिलता था। पुलिस ने अपने प्रेसनोट में इस बात का साफ-साफ जिक्र किया है। पुलिस ने बताया कि फार्म हाउस संचालकों में से विशाल गोयल अभी पकड़ में नहीं आया है। छापे से कुछ देर पहले ही वह निकलकर भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचे, सात मोबाइल, छह बीयर की केन, छह हजार रुपये और आपत्तिजनक सामान मिला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। (एजेंसी)

Google search engine
    Google search engine
    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments