Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा जन शिक्षण संस्थान में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जन शिक्षण संस्थान में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोरबा (खटपट न्यूज)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेएसएस के निदेशक द्वारा भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर ध्वजारोहण किया गया। निदेशक ने जेएसएस के समस्त हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत 15 अगस्त को 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आज भारत को आजाद हुए 75 वर्ष भी पूरे हो गए और वह अपनी आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजय लक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, ज्योति बरेठ, नरेंद्र, किशोर महंत, उमेश, संजय एवं अनीता चौहान सहित जेएसएस के प्रशिक्षणार्थी हितग्राही उपस्थित थे।

Advertisement Carousel