Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा: डायल 112 वाहन में गूंजी किलकारी

कोरबा: डायल 112 वाहन में गूंजी किलकारी

कोरबा-बांगो(खटपट न्यूज़)। बांगो थाना अंतर्गत ग्राम नवापारा जटगा में 15 अगस्त की सुबह डायल 112 के ईआरव्ही वाहन में नवजात की किलकारी गूंजी। प्रसव पीड़ा से कराहती महिला ने रास्ते में ही स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।
डायल 112 के सेंट्रलाइज कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से मेडिकल इमरजेंसी की सुचना पर बांगो कोबरा-2 की टीम तत्काल रवाना होकर कॉलर के बताए पते ग्राम-नवापारा पहुंचे। कालर ने बताया कि बसंता नेताम पति कृपा सिंह नेताम उम्र 25 वर्ष को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही है। मितानिन जानकुंवर ने बताया कि उक्त महिला की स्थिति काफी गंभीर है।

टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए पीड़ित महिला को आनन-फानन में परिजनों की मदद से डायल 112 वाहन में बैठाया गया। तत्पश्चात डायल-112 में बैठाकर बेहतर उपचार हेतु नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जटगा के लिए रवाना हुए। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ जाने से मितानिन के कहने पर सुरक्षित स्थान देखकर मितानिन व महिला परिजनों की मदद से ईआरव्ही वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। उक्त महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया तत्पश्चात टीम द्वारा जच्चा-बच्चा दोनों को बेहतर उपचार हेतु नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जटगा में ले जाकर भर्ती कराया गया। परिजनों द्वारा टीम आरक्षक 661- मुकेश जाटवर व चालक विकास राजपूत की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement Carousel