Tuesday, April 28, 2026
Home कोरबा अंकुर स्पेशल स्कूल में नवीन पटेल ने किया ध्वजारोहण

अंकुर स्पेशल स्कूल में नवीन पटेल ने किया ध्वजारोहण

कोरबा (खटपट न्यूज़)। आजादी का अमृत महोत्सव 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंकुर स्पेशल विद्यालय में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल ने ध्वजारोहण किया।
उमंग संस्था के द्वारा संचालित अंकुर विद्यालय मुड़ापार में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवीन पटेल ने ध्वजारोहण किया। नवीन पटेल ने इस अवसर पर विद्यालय के सभी मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उमंग संस्था एक ऐसा सेवाभावी कार्य कर रहा है जो मानवीय दृष्टिकोण से सर्वोपरि है। उमंग संस्था के सभी सदस्यों को इस सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।

नवीन पटेल ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यही वह दिन है जब हमारा भारतवर्ष अंग्रेजों की 200 वर्षों की गुलामी से 15 अगस्त 1947 को आजाद होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। हमारा देश आजादी के पश्चात प्यार और नफरत से होकर गुजरा है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा एक अभियान बन चुका है और हममें राष्ट्र प्रेम के प्रति एक नई जागरूकता आई है। इस अवसर पर उमंग संस्था के पदाधिकारी गण डॉक्टर जे. के दानी, रोहित भाई साह, रामकुमार सोनी सहित विद्यालय के शिक्षक गण व बच्चे उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel