Saturday, April 4, 2026
Home कोरबा तिरंगा झंडा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक,पूरी गरिमा से लहराएं:नवीन

तिरंगा झंडा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक,पूरी गरिमा से लहराएं:नवीन

0 कोसाबाड़ी मंडल में तिरंगा यात्रा आयोजित  

कोरबा(खटपट न्यूज़)। भाजपा के कोसाबाड़ी मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा ने मंडल क्षेत्र का भ्रमण कर पं. दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हर घर तिरंगा अभियान की लहर है। तिरंगा झंडा घर-घर में लहरा रहा है। इस तरह के आयोजन से हम सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तिरंगा झंडा को अपने घर में लहराते वक्त उसकी गरिमा का पूरा पूरा ख्याल रखें। तिरंगा झंडा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है और उसकी शान में कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए।

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र पांडेय, आरिफ खान, ऊमाभारती सराफ, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, प्रफुल्ल तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल हुए।

Advertisement Carousel