Saturday, April 4, 2026
Home कोरबा टायर व बैटरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पति-पत्नी सहित...

टायर व बैटरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पति-पत्नी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

– 2 सेट टायर, 12 नग एक्सेल के साथ 2 नग बैटरी बरामद
कोरबा, (खटपट न्यूज)। टायर व बैटरी चोरी करने वाले 5 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक जसवंत सिंह पिता बलवंत सिंह निवासी टीपी नगर कोरबा के द्वारा पुलिस चौकी सीएसईबी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 अगस्त की दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 2599 के 2 नग टायर कीमती 30000 चोरी कर लिए हैं। जसवंत सिंह की रिपोर्ट पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवल साव एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू के साथ अधिकारी-कर्मचारियों का टीम गठित कर अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर चोरी की घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन तथा पूर्व के निगरानी बदमाश अशोक उर्फ विनोद सिन्हा को पहचान की गई। आरोपी अशोक सिन्हा उर्फ विनोद सिन्हा पिता मुनीराम सिन्हा निवासी अमरैया पारा कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी अंकुश शर्मा पिता राजू शर्मा निवासी गोकुल गंज सीतामढ़ी एवं ज्योति तिवारी पिता केदारनाथ तिवारी निवासी एसएस प्लाजा के साथ मिलकर चोरी करना व चोरी किए 2 नग टायर, 2 नग बैटरी व 12 नग एक्सेल को अपने साथी गोरेलाल सारथी पिता धनेश्वर सारथी निवासी कुसमुंडा के पिकअप वाहन क्र. 12 एडब्ल्यू 4055 मे ले जाकर दुर्गा प्रसाद जोशी पिता रामअवतार जोशी निवासी बांकीमोगरा के पास ले जाकर बिक्री कर देना बताया। मामले में आरोपी से 2 सेट टायर, 12 नग एक्सेल, 02 नग बैटरी एवं अपराध में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन तथा एक मेस्ट्रो स्कूटी जप्त कर धारा 379, 411, 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले में चोरी में शामिल 2 आरोपियों के साथ आरोपी अशोक सिन्हा की पत्नी ज्योति तिवारी जो कि घटना स्थल तक आरोपी अशोक सिन्हा के साथ स्कूटी में आई थी और चोरी के बाद टायर को लेकर बाकीमोंगरा तक गए पिकप वाहन के आगे-आगे चल रही थी के साथ चोरी का टायर को परिवहन करने में सहयोग करने वाले पिकअप मालिक गोरेलाल सारथी एवं चोरी का टायर खरीदी करने वाले आरोपी दुर्गा प्रसाद जोशी को भी गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में एसआई नवल साव, सीएसईबी चौकी प्रभारी, एसआई कृष्णा साहू साइबर सेल प्रभारी, एचसी अमर सिंह, राम पांडेय, आरक्षक तिलक पटेल, जयप्रकाश यादव, अभिषेक पांडेय, साइबर सेल से गंगा डांडे, विकास कोशले, विरेन्द्र पटेल, विपिन बिहारी, आशीष साहू , सुशील यादव का योगदान रहा।

Advertisement Carousel