Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ छग:अरुण साव भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित

छग:अरुण साव भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित


रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ भाजपा में एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ है। यहां के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के स्थान पर अरुण साव को कमान सौंपी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर महासचिव अरुण सिंह द्वारा अरुण साव को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। अरुण साव बिलासपुर से लोकसभा के सांसद हैं। इनकी नियुक्ति से समर्थकों सहित पार्टीजनों में हर्ष व्याप्त है।

Advertisement Carousel