
कोरबा (खटपट न्यूज)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान से आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े में आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्वच्छता पखवाड़े विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और इसे हम बचपन से सीखते आए हैं और उम्र के साथ ये हमारी आदत बन जाती है। हम बचपन से अन्य व्यवहार जैसे बोलना, चलना सीखते हैं ठीक इसी प्रकार हमें सफाई की भी शिक्षा दी जाती है, हम चाहे जिस उम्र मे हों स्वच्छता सदैव हमारे साथ चलती है। हमें जीवनभर स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।इस अवसर पर अधीक्षिका, शिक्षिकाओं सहित सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजय लक्ष्मी महंत, एवं बालिकाएं उपस्थित थे।

















