Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरबा:झोपड़ी पर आसमानी कहर,1 मौत व 6 लोग झुलसे

कोरबा:झोपड़ी पर आसमानी कहर,1 मौत व 6 लोग झुलसे

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पाली विकास खंड के ग्राम पोड़ी में आसमानी कहर बरपा है। यहां एक झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से सात लोग गंभीर रुप से झुलस गए।इनमें से एक किसान की मौत हो गयी। झुलसे हुए छह किसानों को उपचार के लिए पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक पाली ब्लाक के ग्राम पोड़ी के गाड़ाघाट खारुन नदिया के पास खेत में काम कर रहे थे। उसी वक्त तेज बारिश से बचने के लिए एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग खेत से लगे झोपड़ी के नीचे जाकर शरण लिए। इसके अलावा आसपास के पेड़ के नीचे भी आठ-नौ किसान खड़े थे। तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी जिससे यहां खड़े सभी लोग चपेट में आ गए। आसपास पेड़ के नीचे खड़े किसानों पर भी इसका असर पड़ा और झुलस गए। ईन्हें पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इस घटना में महेंद्र कुमार पटेल पिता कन्हैया लाल की मौत हो गई। झुलसे ग्रामीणों में सोनकुंवर पटेल 49 वर्ष, प्रियंका पटेल 35 वर्ष, रामकली साहू 36, कुवरिया बाई 60 वर्ष स्लिभा पटेल 50 वर्ष, बिशा पटेल 46 वर्ष, चंद लाल पटेल 40 वर्ष का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जाती है. सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisement Carousel